
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा इन लंदन में वैकेशन एंजॉय कर रहे हैं। बिजी शेड्यूल की वजह से उन्होंने अपना हनीमून अक्टूबर-नवंबर तक टाल दिया है लेकिन दोनों साथ में वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
हाल ही में सोनम और आनंद की एक तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है जिसमें दोनों सैर सपाटा करते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में सोनम आनंद को गले लगाकर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।
बता दें कि सोनम ने दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 8 मई को शादी रचा ली है। दोनों ने सिख रीति रिवाज से शादी की है।
सोनम और आनंद सोशल साइट पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद भी करते हैं। उनकी रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भरी पड़ी हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / लंदन की सड़को पर पति आनंद को गले लगाकर सोनम ने खिंचवाई तस्वीरें, दिखी बिंदास केमेस्ट्री
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website