
सिओलः साउथ कोरिया में एक एेसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसे लेकर मैडीकल जगत हैरान है। एक मैडीकल जर्नल में छपी खबर के मुताबिक कि 63 साल की महिला मुहं से ही प्रेग्नैंट हो गई। दरअसल महिला के मुंह में स्क्विड (समुद्री जीव) के 12 बच्चे पल रहे थे। डॉक्टर्स ने मैडीकल साइंस में इसे अपनी तरह का पहला मामला बताया है। घटना 2012 की है।
जर्नल ऑफ पैरासाइटोलॉजी के मुताबिक महिला ने एक रेस्टोरैंट में कालामारी ऑर्डर किया था। कालामारी सीफूड है जो समुद्री जीव ‘स्क्विड’ से बनती है। महिला ने बताया कि जैसे ही उसने स्क्विड को मुंह में रखा तो उससे खाया नहीं गया। दरअसल, स्क्विड अधपका ही उसके सामने परोसा गया था। महिला ने जैसे ही उसके टुकड़े मुंह में रखे तो उसे अंदर से लगातार कीड़ों के काटे जाने का अहसास हुअा। कुछ दिनों में महिला के मुंह में काफी दर्द उठने लगा। डॉक्टर्स की जांच में रिपोर्ट हैरान करने वाली थी।
जांच में पता चला कि महिला के जीभ और मंसूड़ों में 12 छोटे स्क्विड पल रहे थे। महिला से पूरी बात समझने के बाद डॉक्टर्स ने बताया कि यह अपने तरह का पहला मामला है। महिला ने जब अधपका स्क्विड खाया तो उसने स्क्विड ने स्पर्म महिला के मुंह के टिशु में इंजैक्ट कर दिए। इसलिए महिला को काटे जाने का अहसास हुआ था।
डॉक्टर्स ने बताया कि महिला के मुंह में पल रहे स्क्विड स्पर्मैटोफोर्स, जापानी फ्लाइंग स्क्विड प्रजाति के थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website