
बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस पोस्टर में कंगना रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आ रही हैं। इस पोस्टर को कंगना की टीम ने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-‘आजादी की पहली जंग की हीरोइन, देशभक्ति और स्वाभिमान की मिसाल।’
बता दें कि इस पोस्टर को रानी लक्ष्मीबाई की 160वीं पुण्यतिथि के मौके पर रिलीज किया गया है। पिछले साल मई में फिल्म को वाराणसी में लॉन्च किया गया था जहां लक्ष्मीबाई का जन्म हुआ था। आजादी की पहली लड़ाई के दौरान अंग्रेजों के साथ लड़ते हुए 18 जून, 1958 को उनकी मौत हो गई थी। कंगना ने इस फिल्म के लिए तलवारबाजी भी सीखी है।
शूटिंग के दौरान वह कई बार घायल हुई हैं। फिल्म में कंगना के अलावा सोनू सूद और अंकिता लोखंडे मुख्य किरदार में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसके अगस्त में आने की उम्मीद है।
Home / Entertainment / Bollywood / फिल्म ‘मणिकर्णिका’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज, रानी लक्ष्मीबाई के लुक में दिखी कंगना
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website