
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ महज 3 दिनों में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गए है। हालांकि, सलमान खान जैसे सुपरस्टार की फिल्म का 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना आम बात है। इससे पहले फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’, ‘सुल्तान’ और ‘एक था टाइगर’ के बाद यह सलमान की चौथी फिल्म है, जिसने 3 दिन में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया है।
Salman and #Eid – Opening Weekend biz…
2015: #BajrangiBhaijaan ₹ 102.60 cr
[Fri-Sun]
2016: #Sultan ₹ 180.36 cr
[Wed-Sun]
2017: #Tubelight ₹ 64.77 cr
[Fri-Sun]
2018: #Race3 ₹ 106.47 cr
[Fri-Sun]
India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 18, 2018
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श के मुताबिक, ‘रेस 3’ ने रविवार को ताबड़तोड़ बिजनेस किया। पहले वीकएंड पर सलमान खान की इस फिल्म ने 106.47 करोड़ रुपए का बिजनेस कर डाला है। सलमान खान की इस फिल्म के लिए लोगों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। सलमान के फैन्स के लिए यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, जबकि बाकियों के लिए यह फिल्म निराश से भरपूर रही। ‘रेस 3’ में सलमान के अलावा जैकलिन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे बड़े फिल्म स्टार हैं। फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसूजा हैं और इसे सलमान खान ने रमेश तौरानी के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है।
Home / Entertainment / Bollywood / बॉक्स ऑफिस की ‘रेस’ में फिर सलमान बने ‘सुल्तान’, 3 दिन में कमाई 100 करोड़ पार
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website