
कज़ान एरिनाः रूस में खेले चल रहे फीफा विश्वकप में मंगलवार को तीसरा और दिन का अंतिम मैच ईरान और स्पेन के बीच खेला गया। स्पेन ने ईरान को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट में जीत का खाता खोला। स्पेन की दूसरे मैच में यह पहली जीत है और ईरान की दूसरे मैच में पहली हार का सामना किया।
मैच के दूसरे हाफ में स्पेन ने ईरान पर 1-0 पर बढ़त बनाई और जिसे स्पेन ने मैच के अंत तक बरकरार रखा। स्पेन के डिएगो कोस्टा ने मैच के 54वें मिनट में गोल कर टीम को यह बढ़त दिलाई। इससे पहले दोनों टीमें पहले हाफ में दोनों टीमें बिना गोल के बराबरी पर थीं।
पहले हाफ में दोनों टीमों ने कई बार गोल के मौके बनाए, लेकिन दोनों टीमें गोल करने से चूक गई। स्पेन ने पहले हाफ में 18 शॉट खेले, जिसमें से 5 शॉट टारगेट के करीब पहुंचे। स्पेन ने अब तक 14 फाउल किए। स्पेन को 6 कॉर्नर मिले है।
वहीं ईरान ने पहले हाफ में बहुत ही धीमा खेल खेला और कुल 21% गेंद ही अपनी पहुंच में रख सकी और 6 शॉट खेले, जिसमें एक भी शॉट में गोल टारगेट तक नहीं पहुंचा। ईरान अब तक 13 फाउल कर चुकी है और 3 कॉर्नर मिल, जिसका उसका लाभ ईरान नहीं उठा सकी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website