
वॉशिंगटनः अमरीका के राज्य डेलावेयर की राजधानी डोवर में एक घर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, कोई इस घर को बीच सड़क पर छोड़ गया है। सड़क के बीचों-बीच घर को देखकर हर कोई हैरान है।
घटना मंगलवार की है। डोवर पुलिस डिपार्टमैंट ने फेसबुक पर लिखा- ‘किसी ने अपना घर बीच सड़क पर छोड़ दिया और ये कोई मजाक नहीं है।’डोवर पुलिस डिपार्टमैंट ने फेसबुक पर इस घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इस घर के बाहर एक बैनर टंगा है, जिसमें ओवरसाइज लोड लिखा है। ये घर बहुत भारी है इसलिए इसे शिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। फेसबुक पर इस पोस्ट को 11 हजार शेयर्स मिल चुके हैं और हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं. कई लोग इनका मजाक उड़ा रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website