
वॉशिंगटनः सोलर सिस्टम के बाहरी हिस्सों में खगोलीय पिंडों की खोज के दौरान खगोल शास्त्रियों ने सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह बृहस्पति के 10 नए चन्द्रमाओं की खोज की है। इस तरह इस विशाल ग्रह के कुल चन्द्रमा की संख्या 79 हो गई है जो किसी भी ग्रह के चन्द्रमाओं की तादाद से ज्यादा है। सबसे ज्यादा चांद के मामले में बृहस्पति के बाद शनि दूसरे पायदान पर है, जिसके 61 चांद हैं।
खगोलशास्त्रियों ने मंगलवार को इन 10 नए चांद की खोज की पुष्टि की , जबकि 2 चांद की पुष्टि पहले ही की जा चुकी थी। खगोलशास्त्रियों ने इनमें से एक चांद के लिए ‘विचित्र गोला’ शब्द का इस्तेमाल किया है क्योंकि इसकी कक्षा (ऑर्बिट) असामान्य है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये चांद पहले नहीं दिखे थे क्योंकि ये आकार में काफी छोटे हैं। बृहस्पति के इन नए चन्द्रमाओं की खोज और पुष्टि के लिए चिली, हवाई और ऐरिजोना के दूरबीनों का इस्तेमाल किया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website