Thursday , April 30 2026 11:12 AM
Home / Lifestyle / बच्चा खाना खाने में करता है आनाकानी तो आपके बड़े काम आएंगे ये टिप्स

बच्चा खाना खाने में करता है आनाकानी तो आपके बड़े काम आएंगे ये टिप्स


बच्चे खाना-खाने में बहुत आनाकाना करते हैं। उनको खाना खिलाना किसी टास्क से कम नहीं होता। बच्चों को खाना खिलाने के लिएमाएं उनके पीछे-पीछे भागती हैं। मगर वह फिर भी अच्छे से खाना नहीं खाते। ठीक से खाना ना खाने की वजह से उनको संपूर्ण पौषण नहीं मिलता, जिससे बच्चे का विकास ठीक ढंग से नहीं हो पाता। अगर आपका बच्चा भी खाना खाने में आनाकानी करता है तो इन तरीकों को अपनाएं। ये आसान और छोटे-छोटे टिप्स आपके बढ़े काम आएंगे।

1. बच्चे को भूख लगने पर खिलाएं
बच्चे कोई भी चीज जबरदस्ती ना खिलाएं। जब उसको भूख लगे तभी खाना दें। कई बार बिना भूख लगे खाना खाने, ज्यादा खाने से उसको अपच, कब्ज जैसे पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

2. बच्चे का एक रूटीन बनाएं
बच्चे के खाने-पीने का एक रूटीन बनाएं। जब बच्चा रोजाना एक ही समय पर भोजन करना शुरू कर देगा तो उसको भूख लगनी शुरू हो जाएगी। लंच बॉक्स के साथ उसको फ्रूट्स खाने की आदत डालें।

3. टीवी, फोन से रखें दूर
बच्चों को खाना खिलते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह टीवी या फोन पर ना खेल रहा हो। अगर वह खाना खाते समय कोई और काम करता है तो वह खाना ठीक ढंग से नही खा पाएगा। इसके साथ ही उसको पता नहीं चलेगा कि वह क्या और कितना खा रहा है।
4. खेल- खेल में खिलाएं
बच्चों को खेल-खेल में खाना खिलाने की आदत डालें। खेल- खेल में खाना खिलाएंगे तो बच्चा वह चीजें भी खा जाएंगे जो उनको पसंद ना हो। आप चाहे तो उनकी फेवरेट सॉस के साथ ब्रोकली और हरी सब्जियां भी खिला सकते हैं।
5. मनपसंदीदा चीजें खिलाएं
बच्चों को बाहर खाना जैसे पिज्जा, बर्गर खाना बहुत अच्छा लगता है। आप उनको घर पर ही स्वादिष्ट और पौष्टिक चीजें खिला सकते हैं। इससे वह खुश होकर खा लेंगे।