
पेरिस : सेरेना विलियम्स ने अमेरिकी डोपिंग प्रमुख पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका अन्य खिलाडिय़ों से ज्यादा परीक्षण कराया जा रहा है। इस 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता ने एक ट्वीट कर इस चर्चा को फिर से हवा दे दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट््िवटर पेज पर लिखा- यह कोई अनियमित ड्रग परीक्षण का समय है और वो भी सिर्फ सेरेना का। उन्होंने लिखा- वो भी साबित हो चुका है कि इतने सभी खिलाडिय़ों में मेरा ही सबसे ज्यादा परीक्षण किया जाता है। उन्होंने साथ ही लिखा- भेदभाव? मुझे ऐसा लगता है। कम से कम मैं खेल को साफ सुथरा रख रही हूं।
विम्बलडन में सेरेना ने परीक्षण करने वालों से अत्यधिक परीक्षण करने की बात कही थी। जून में उन्होंने इस अघोषित परीक्षण के बारे में नाराजगी व्यक्त की थी क्योंकि फ्लोरिडा स्थित उनके घर में उनका कई बार परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि उस समय जून में उनका पांच बार परीक्षण किया गया था जबकि उनकी कुछ अन्य हमवतन खिलाडिय़ों की जांच सिर्फ एक बार ही की गई थी।
अमेरिकी ओपन से पहले दो टूर्नामेंट खेलेगी सेरेना
सेरेना विलियम्स अगले हफ्ते कैलिफोॢनया के सेन जोस में मुबादाला सिलिकान वैली क्लासिक में हिस्सा लेने के बाद अगले महीने मांट्रियल में रोजर्स कप में भी खेलेंगी। 23 बार की गै्रंडस्लैम विजेता सेरेना 30 जुलाई से पांच अगस्त तक सिलिकोन वैली क्लासिक में खेलेंगी जिसका आयोजन पहली बार सेन जोस स्टेट यूनिर्विसटी में हो रहा है।
रोजर्स कप के टूर्नामेंट आयोजकों ने मंगलवार को घोषणा की कि सेरेना को तीन अगस्त से शुरू हो रही प्रतियोगिता के लिए वाइल्ड कार्ड मिलेगा। विंबलडन में शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेरेना दुनिया की 181वें नंबर की खिलाड़ी से 28 वें नंबर की खिलाड़ी बन गई हैं। यह 36 वर्षीय खिलाड़ी पिछले साल बच्चे के जन्म के बाद इस साल चार टूर्नामेंट में खेली है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website