
ओलंपिक साइक्लिंग प्रतिस्पर्धा में दो गोल्ड और एक सिल्वर मैडल जीतने वाली विक्टोरिया पेंडलेटन जल्द पति स्कॉट गार्डनर से अहग होने जा रही हैं।
विक्टोरिया ने बीते दिनों अपने ट्विटर अकाऊंट पर इसकी खबर अपने फैंस को दी। साइक्लिंग टीम के कोच और डॉक्टर स्कॉट के साथ विक्टोरिया की पहली मुलाकात ओलंपिक 2008 के दौरान हुई थी।
5 साल डेटिंग के बाद आखिरकार सितंबर 2013 में उन्होंने शादी कर ली थी। अब अलगाव के बाद विक्टोरिया ने ट्विटर अकाऊंट पर छोड़े मैसेज में लिखा है कि वह कभी नहीं चाहती थी कि उनकी जिंदगी में ऐसा दिन आए। लेकिन कई बार क्या होता है कि आप जो सोचते हैं वह हो नहीं पाता।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website