
लंदन: हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर केस दर्ज हो गया है। दरअसल, 2014 में अपने पूर्व पड़ोसी जेफ्फ च्वार्ट्ज़ पर अंडे फेंकने और घर में पार्टीज के दौरान शोर करने को लेकर ये केस दर्ज हुआ था। इस केस में जस्टिन कई बार अपनी पेशी पर भी उपस्थित नहीं हुए। हाल ही में उन्होंने एक और पेशी छोड़ दी, इसी आरोप में उन्हें अब अपने आप को कोर्ट में डिफेंड करने का हक़ ले लिया गया है।
उनके पूर्व पड़ोसी जेफ्फ ने पिछले महीने जस्टिन को तुरंत गिरफ्तार करने की अर्जी लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वे अपनी गर्लफ्रेंड हैली बाल्डविन के साथ घूमने बाहामास गए थे, इसी वजह सेवह पेशी पर नहीं आ पाए। इसी अर्ज़ी पर जज ने उन पर जुर्माना लगाया और जूरी को अब ये कन्विंस किया जाएगा की उन्होंने अपने पड़ोसी पर अंडे उन्हें नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नहीं फेंके थे।
Home / Entertainment / जस्टिन बीबर के खिलाफ दर्ज हुआ था केस, अब नहीं कर पाएंगे खुद को कोर्ट में डिफेंड
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website