
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग बुल्गेरिया में कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने रात 3 बजे तक जाग कर फिल्म की शूटिंग की।
75 की उम्र में अमिताभ काम को लेकर काफी सक्रिय हैं और अक्सर देर रात तक शूट करते हैं। एसा पहली बार नहीं है कि अमिताभ एेसे काम कर रहे हैं। वह अक्सर शिद्दत से काम करते हुए दिखाई देते हैं।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि बरसात और कीचड़ में काम के लिए निकलता हूं, और सुबह तक… वापस आता हूं 3 बजे तक… लेकिन काम शानदार है, और देखभाल उससे भी ज्यादा.. बुल्गेरिया में ब्रह्मास्त्र की शूटिंग।
फिल्म की बात करें तो अमिताभ के साथ फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है।
Home / Entertainment / Bollywood / 75 की उम्र में बरसात-कीचड़ में देर रात तक शूट कर रहे हैं बिग बी, ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website