
पेरिसः दक्षिणी पश्चिमी फ्रांस के टोटावेल इलाके में साढ़े पांच लाख वर्ष पुराना एक दांत मिला है जिसे देखकर रिसर्चर भी हैरान हैं। यह दांत 20 साल के एक आर्कियोलॉजिस्ट वेलेन्टाइन लोसेर ने अरागो नामक गुफाओं से बरामद किया ।
माना जा रहा है कि यह दांत दुनिया की सबसे प्राचीन मनुष्य प्रजाति का हो सकता है। जिससे इस बात का पता चलता है कि सबसे पुरानी मानव जाति फ्रांस में पाई जाती थी। साढ़े पांच लाख वर्ष पुराने दांत को ढूंढने वाले आर्कियोलॉजिस्ट का कहना है कि वह गुफा में एक मिट्टी के ढेले को ब्रश से साफ कर रहे थे, तभी उन्हें यह दांत मिला। आर्कियोलॉजिस्ट के अनुसार, जिस जगह पर दांत मिला है, उस जगह पर कई जानवरों के अवशेष भी मिले हैं।
दांत मिलने के बाद आर्कियोलॉजिस्ट वेलेन्टाइन लोसेर उसे लेकर एक फिलोन्थ्रोप्लॉजिस्ट के पास पहुंचे, जहां से इस दांत को जांच के लिए लेबोरेट्री भेज दिया गया। वैज्ञानिकों ने इस दांत को अरागो-149 नाम दिया है। गौरतलब है कि जुलाई 2012 में इसी जगह से मानव का निचला जबड़े के अवशेष भी बरामद हुए थे
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website