
बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक संजू में शानदार काम किया है। खबरों की मानें तो अब रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर भारतीय सेना के पूर्व फील्ड मार्शल मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
बता दें संजू बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट साबित हुई है। कई डायरेक्टर्स रणबीर को अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। रणबीर कपूर इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आएंगी। वहीं वह शमशेरा फिल्म में भी नजर आएंगे। बॉलीवुड निर्देशक मेघना गुलजार भारतीय सेना के पूर्व अध्यक्ष सैम मानेकशॉ की बायॉपिक की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म की कासिं्टग का काम जारी है। राजी के बाद मेघना और आलिया भट्ट अच्छी दोस्त बन चुकी हैं। कासंटिग में आलिया मेघना की मदद कर ही हैं। सूत्रों का कहना है कि फिल्म में लीड रोल के लिए आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर का नाम सुझाया है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website