
बॉलीवुड की ‘पटाखा गुड्डी’ यानी का आलिया भट्ट इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा बटोर रही है। मीडिया में तो यहां तक खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। इसी टॉपिक से रिलेटेड सवालों का जवाब आलिया ने अपने इंस्टा पर ‘Ask Me Anything’ सेशन के दौरान दिया।
इस दौरान आलिया से पूछा गया कि आप शादी के बाद फिल्में छोड़ देंगे क्या? इसका जवाब देते हुए आलिया ने कहा,’ मुझे आशा है कि नहीं…।’ इसके आगे उन्होंने कहा,’ स्टेटस को छोड़ने के अलावा कुछ भी छोड़ने की जरूरत नहीं हैं। मैं लंबे समय तक एक्टिंग करती रहूंगी।’
आपको बता दें, इससे पहले भी आलिया ने शादी को लेकर कहा था,’ लोग शायद उम्मीद कर रहे हैं कि मैं 30 साल की उम्र के बाद शादी करूंगी लेकिन संभव है कि मैं इससे पहले ही शादी करके सबको चौंका दूं।’ फिलहाल आलिया और रणबीर कपूर साथ में बुल्गारिया में ‘ब्रह्मास्त्र’ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।’
Home / Entertainment / Bollywood / फैंस ने पूछा शादी के बाद फिल्में छोड़ दोगी? तो ऐसा था आलिया का रिएक्शन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website