
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी वाली फिल्म सुल्तान चीन में रिलीज की जाएगी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी सलमान खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी वाली फिल्म सुल्तान चीन में 31 अगस्त को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को चीन में भी सुल्तान के नाम से ही रिलीज किया जाएगा।
फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है जिस पर चीनी भाषा में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। यश राज फिल्मस ने चीन की डिस्ट्रिब्यूटर कंपनी ई-स्टार्स चीन के साथ हाथ मिलाया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म को चीन में 11,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। कोशिश ये होगी कि एक दिन में फिल्म के करीब 40,000 शो चलाए जाएं। चीन में आमिर खान की दंगल को 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। इस तरह से सुल्तान पहली बॉलीवुड फिल्म होगी जिसे चीन में इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website