
थाईलैंड : अकसर सांप का नाम सुनते ही इंसान के खान खड़े हो जाते है। लेकिन जरा इस शख्स को देखिए, कैसे ये शख्स सांपों को उठाकर उनके साथ खेल रहा है और इन सैंपों को किस करने की कोशिश भी कर रहा है। आप यह जानकर हैरार होगें, लेकिन ये शख्स रोजाना ऐसा करता है।
जानकारी के मुताबिक ये शख्स बेखौफ होकर सांपों से भरे कमरे में चला जाता है और वहां से कुछ सांपों को बैग में भरकर बाहर आ जाता है। हैरत की बात ये है कि ये जहरीले सांप भी उसका कुछ नहीं करते हैं।
लेकिन ऐसा क्यों करता है ये शख्स – बताया जा रहा है कि थाईलैंड के पटाया में ये शख्स स्नेक शो करता है, जो उसकी रोजी रोटी का साधन है। जिसके लिए वह सांपों से भरे कमरे में जाकर कुछ चुनिंदा स्नेक्स को शो के लिए चुनकर बैग में भर लेता है। हालांकि, इस शख्स का नाम क्या है, इसके बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। लेकिन थाईलैंड में इसका स्नेक शो काफी पॉपुलर है। सोशल साइट्स पर इसके वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website