
लड़का और लड़की जब एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन जाते हैं तो डेटिंग करना भी शुरू कर देते हैं। डेटिंग दोस्तो की लाइफ का हिस्सा माना जाता है। शुरू-शुरू में जब वे एक-दूसरे से मिलना शुरू कर देते हैं तो डेटिंग बहुत दिलचस्प होती है। धीरे-धीरे इसमें बोरियत आने लगती है या फिर ऐसा भी होता है कि कई बार यह मीटिंग बोरिंग लगने लगती है। ऐसे में सीधा दोस्त से कहना कि मैं बोर हो रही हूं,अच्छा नहीं लगता। कुछ ऐसे बहाने हैं जिससे आप बोरिंग डेट से आप जल्दी निकल सकते हैं।
बहाने बनाने की बजाए सीधा बोल दें
अपने दोस्त को बहाने बनाने की बजाए सीधे-सीधे यह बोल दें कि मैं बोर हो रही हूं। या फिर आप जाने से पहले ही दोस्त को ना कर दें।
मम्मी का जरूरी काम याद आ गया
मम्मी हर रिश्ते से ज्यादा जरूरी होती है। उनका नाम लेने से कोई भी दोस्त मना नही करता। आप कोई न कोई बहाना बना सकते हैं कि मम्मी का जरूरी काम है, जिसे टाला नहीं जा सकता।
फैमिली आउटिंग का है प्लान
आप दोस्त को इस बात का बहाना भी बना सकते हैं कि मेरा फैमिली आउटिंग का प्लान बन गया है। जिसे वह आप नहीं कर सकती तो दोस्त इस बारे में जरूर समझेगा।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website