
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने रोके के बाद बीती रात पार्टी का आयोजन किया। प्रियंका और निक दोनों सगाई के बाद देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं।
प्रियंका और निक की ऑफिशियल स्टेटमेंट को People, E! News, USA Today and BBC जैसी पॉपुलर मीडिया ने कवर किया।
जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
बता दें कि प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ देसी अंदाज में शनिवार को सगाई की।
वहीं शाम को वेस्टर्न अंदाज में सगाई की पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करने पहुंची।
पार्टी में परिणीति चोपड़ा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, निर्देशक विशाल भारद्वाज, संजय लीला भंसाली और सिद्धार्थ आनंद, आलिय भट्ट, अनुषा दांडेकर, पत्नी नीता और ईशा के साथ मुकेश अंबानी, भी पहुंचे।
इन सभी स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website