
बॉलीवुड फिल्म ‘धूम’ की चौथी सीरीज जल्द ही धमाल मचाएगी। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि ‘धूम-4’ में सलमान खान चोर किरदार में नजर आ सकते हैं। सलमान के साथ-साथ रणवीर सिंह का नाम भी ‘धूम 4’ के साथ जोड़ा जा रहा था। कहा जा रहा था कि इस बार ‘धूम 4’ में सलमान और रणवीर आमने सामने होंगे। हालांकि इस खबर में भी कोई सच्चाई नजर नहीं आ रही है। फिल्म निर्माताओं ने सलमान की जगह फिल्म में अब शाहरुख और रणबीर कपूर को लेने का निर्णय लिया है।
इतना ही नहीं खबर तो ये थी कि ‘धूम 4’ में काम करने के लिए सलमान चाहते थे कि फिल्म में अभिषेक बच्चन को न लिया जाए। बता दें धूम सीरीज में चोर तो बार-बार बदले हैं लेकिन पुलिस का अहम किरदार अभिषेक ही निभाते हुए आए हैं। ऐसे में अभिषेक को हटाकर किसी और को कास्ट करने में कोई समझदारी नहीं है।
खबरों की मानें तो विजय कृष्ण आचार्य पहले ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ खत्म करेंगे और उसके बाद ‘धूम 4’ पर काम शुरू करेंगे। शाहरुख ने धूम 4 के शूट के लिए अपनी डायरी में तारीखें भी तय कर दी हैं। फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक धूम 4 की शूटिंग शाहरुख की अगली फिल्म जीरों का काम खत्म होते ही शुरू कर दी जाएगी। फिल्म का अधिकांश हिस्सा दुबई में शूट किया जाएगा।
Home / Entertainment / Bollywood / इस एक्टर की वजह से ‘धूम 4’ से OUT हुए सलमान खान, अब ये सुपरस्टार्स मचाएंगे धमाल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website