
न्यूयॉर्कः क्या कोई लड़की एक साथ अपने 200 ब्वॉयफ्रैंड को डेट पर बुला सकती है ? सुनकर चौंक गए न लेकिन ये सच है कि एक लड़की ने 200 ब्वॉयफ्रैंड को एक साथ बुला लिया । फिर इस डेट का जो अंजाम हुआ उसका हाल एक ट्विटर यूजर ने बयान किया है। इस ट्विटर यूजर के साथ उसकी पहली डेट पर जो हुआ, उसके बाद उसने हमेशा के लिए डेट पर न जाने की कसम खा ली। ट्विटर यूजर @bvdhai ने टिंडर का डरावना अनुभव शेयर किया है । स्पेंसर नाम के इस शख्स ने ट्वीट कर जब अपनी कहानी सुनाई तो वो तेजी से वायरल हो गया। दरअसल, स्पेंसर की टिंडर पर एक लड़की से मुलाकात हुई थी। उन दोनों ने एक-दूसरे का नंबर भी लिया।
इसके बाद लड़की ने स्पेंसर को कॉल की और डेट के लिए पूछा तो स्पेंसर ने हामी भर दी। जब ये शख्स महिला के बताए अनुसार न्यूयॉर्क सिटी के यूनियन स्क्वेयर पार्क पहुंचा तो उसकी हैरानी की कोई सीमा ना रही। उसने देखा कि वहां 200 लड़के खड़े थे। ये 200 आदमी भी उसी लड़की के साथ डेट के लिए आए थे। स्पेंसर का ट्वीट वायरल होने के बाद इस लड़की की पहचान नताशा एपोंटे के तौर पर हुई है। इंस्टाग्राम पर .नताशा खुद को सेलिब्रिटी और मॉडल बताती है। नताशा ने कहा कि उसके साथ डेट करने के लिए सभी को एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करनी होगी।
स्पेंसर ने बताया कि यह सुनने के बाद वह इस आपत्तिजनक स्थिति से तुरंत बाहर निकल आए, लेकिन कुछ लोग यह खेल खेलने के लिए तैयार हो गए। कुछ ने पुशअप्स लगाए तो कुछ ने रेसिंग की और कुछ ने बताया कि वे नताशा को डेट क्यों करना चाहते हैं।वहां रुके एक शख्स ने बताया कि उस लड़की ने वो चीजें गिनानी शुरू की जो उसे लड़कों में पसंद नहीं हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website