Thursday , February 19 2026 2:23 PM
Home / Entertainment / Bollywood / एकता कपूर के साथ फिर काम करेंगे अर्जुन कपूर

एकता कपूर के साथ फिर काम करेंगे अर्जुन कपूर


बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर से फिल्मकार एकता कपूर के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। अर्जुन कपूर ने पिछले साल एकता कपूर निर्मित फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ ने काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर जल्द ही एकता की नई फिल्म से जुड़ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि लेखक चेतन भगत के नॉवल ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर ही आधारित इस फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म की सफलता के साथ ही अर्जुन और एकता के बीच की बांडिंग अच्छी होती गई।