Thursday , April 30 2026 10:47 AM
Home / Sports / भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, चौथे टेस्ट में बाहर हो सकता है इंग्लैंड का बड़ा खिलाड़ी

भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, चौथे टेस्ट में बाहर हो सकता है इंग्लैंड का बड़ा खिलाड़ी


साउथएम्पटन में खेले जाने वाले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर सामने आई है। इंग्लैंड को लाॅर्ड्स टेस्ट जीताने वाले आॅलराउंडर क्रिस वोक्स चोटिल हो गए हैं, जिससे उनके चौथे टेस्ट में खेलने पर सस्पेंस बन चुका है। इन्होंने लाॅर्ड्स के मैदान पर हुए टेस्ट मैच में 177 गेंदों में 137 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी और भारत की दोनों पारियों में चार विकेट भी झटके।
नाॅटिंघम में हुए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान वोक्स के जांघ में चोट लग गई थी। उनके पैर में अभी भी खिंचाव है, जिस कारण वो 28 अगस्त को प्रैक्टिस सेशन में नहीं दिखाई दिए। बता दें कि क्रिस वोक्स ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे। उन्हें भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ही टीम में जगह दी गई थी। अगर वोक्स चौथे टेस्ट में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में सैम कर्रन शामिल किया जा सकता है।
भारतीय टीम को सीरीज जीतने के लिए चौथे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। बर्मिंघम में 31 रनों से पहला मैच हारने के बाद लाॅर्ड्स टेस्ट में भी इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 159 रनों से हराया। इसके बाद भारतीय टीम पूरी फाॅर्म में लौट आई और तीसरे मैच में हर फाॅर्मेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज को 2-1 पर किया।