
हांगकांग : अकसर दुनिया में एेसे कई लोग होते है जो एडवेंचर्स के लिए किसी भी हद को पार कर जाते हैं। अब अाप इन लोगों को ही देख लो कैसे ये लोग सैकड़ों फिट की ऊंचाई पर बिना रस्सी के चलते है तो कोई बिना किसी सहारे के 2 ऊंचे पहाड़ों के बीच छलांग लगाते है। इन डेयरडेविल्स को देखकर एेसा लगता है कि ये लोग हमेशा मौत से दो-दो हाथ करने को तैयार रहते हैं। हालांकि, ऐसा करना सबके बस की बात नहीं है।
मौत को धोखा देती हैं ये
अब इस फोटो को ही देख लीजिए, कैसे ये शख्स हांगकांग की एक ऊंची बिल्डिंग पर बिना किसी सहारे के चल रहा है। इस शख्स का नाम वादिम माखोरोव है, जो रूस का रहने वाला है। इस तस्वीर को देखकर साफ कहा जा सकता है कि एक छोटी-सी चूक भी इस शख्स की जान ले सकता है। हालांकि, इस शख्स के लिए इस तरह का स्टंट परफॉर्म करना कोई नई बात नहीं है।

IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website