
इंगलैंड की तरफ से 50 टेस्ट और 26 वनडे खेलने वाले भारतीय मूल के मोंटी पनेसर ने क्रिकेट के अलावा नया प्रोफेशन चुन लिया है। 36 साल के पनेसर ने भारत के खिलाफ 2006 में टेस्ट डैब्यू के बाद अपना आखिरी टेस्ट 5 साल पहले यानी 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। मोंटी इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। दरअसल मोंटी प्रसिद्ध फूड प्रतियोगिता सैलिब्रिटी मास्टर्स शैफ यू.के. में हिस्सा लेने जा रहे हैं। प्रतियोगिता का बीते दिनों ट्रेलर लॉन्च हुआ जिसमें मोंटी शैफ की डै्रस में नजर आ रहे हैं।
मोंटी प्रतियोगिता के दौरान चैलिसा फुटबॉल टीम के स्टार स्पेंसर मैथ्यूज, स्ट्रिकली कम डांसिंग प्रोफेशनल एजे प्रिचर्ड, द ओनली वे इज एसेक्स लीजैंड जेम्मा कोलिन्स, टोवी स्टार जेम्मा कोलिन्स और सिंगर फ्रैंकी ब्रिज के साथ मुकाबला करते नजर आएंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website