Monday , January 26 2026 8:54 AM
Home / Off- Beat / ये क्या, महिला ने गर्भवती होने का बनाया रिकॉर्ड! डॉक्टर नहीं करा रहे डिलवरी

ये क्या, महिला ने गर्भवती होने का बनाया रिकॉर्ड! डॉक्टर नहीं करा रहे डिलवरी


बीजिंग। कोई औरत जब मां बनती है तो उसके कोख में बच्चा 9 या 10 महीने रहता है। पर यदि हम आपको कहें कि एक ऐसी भी महिला है जिसकी प्रेग्नेंसी को 17 महीने बीत चुके हैं लेकिन डॉक्टर उसकी डिलवरी नहीं करा रहे तो आपको यकीन नहीं होगा। आप शायद यकीन ना करें लेकिन यह सच है। दरअसल, चीन की वांग सुई नाम की एक महिला ने 17 महीने तक गर्भवती होने का रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दे, वांग सुई मई 2017 से गर्भवती है।

इस महिला का दावा है कि वह 17 महीने से गर्भवती है। गर्भवती होने के बाद वह नियमित रूप से डॉक्टर से भी जांच करवा रही है। डॉक्टर ने वांग को 2018 के शुरू में बच्चे की डिलीवरी की डेट दी थी, लेकिन समय पूरा हो जाने के बाद जब शिशु का जन्म नहीं हुआ तो सभी लोग परेशान हो गए। 14 वें हफ्ते में डॉक्टरों ने उसे बताया कि वह उसका सीजेरियन करके बच्चा बाहर नहीं ला सकते है। क्योंकि भ्रूण अभी भी परिपक्व नहीं हुआ है।

वांग चेकअप कराने के लिए अभी तक करीब 30 बार जा चुकी है। 17 महीने बीत जाने के बाद भी बच्चे के शरीर का विकास नहीं हो पाया है, जिसके कारण अभी तक महिला की डिलीवरी नहीं हो पाई है। ऐसे में वांग को तब तक इंतजार करना पड़ेगा जबतक कि गर्भ में पल रहा शिशु पूरी तरह से विकसित न हो जाए। चीन के डॉक्टरों ने 18वें महीने में बच्चे की डिलीवरी होने का दावा किया है।