
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी को दिसंबर में एक साल पूरा हो जाएगा। फिलहाल उससे पहले यह कपल हॉलीडे ट्रिप इंजॉय करने में वक्त बीता रहा है। अभी बीते दिन एक चैनल के साथ हुई इंटरव्यू में विराट ने खुलासा किया है कि आखिरी अनुष्का को लेकर शादी के वक्त उनके दिमाग में क्या चल रहा था यानी वह किस वजह से अनुष्का से शादी के लिए तैयार हुए।
विराट ने कहा कि लोगों के लिए लगता है कि हमारी जिंदगी फेयरी टेल की तरह है। पर मैं बता देना चाहता हूं कि ऐसा कुछ भी नहीं है। हम भी आम लोगों की तरह ही जिंदगी जी रही हैं। हम दोनों एक जैसे बैकग्राऊंड से हैं। शायद इसी वजह के कारण हम एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं। शायद यही कारण मेरा अनुष्का से शादी करने की वजह बना।
विराट पहले भी अपनी जिंदगी में अनुष्का की मौजूदगी को महत्वपूर्ण करार दे चुके हैं। विराट का कहना है कि अनुष्का की वजह से ही उनकी जिंदगी व्यवस्थित हुई थी। अनुष्का उनकी हर छोटी चीज का ख्याल रखती है। वह समस्याओं पर बात करती है। उन्हें निपटाने के लिए टिप्स भी देती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website