
अमरीकाःयहां जुड़वा बहनें एक जैसी दिखती है,वहीं एक ही दिन अपने-अपने बच्चों की मां बनी है। दोनों की डिलिवरी की टाइमिंग भी एक ही थी। हालांकि, दोनों के ड्यू डेट में पहले चार दिनों का अंतर था। सारा मैरिज और लीह रोजर्स 35 साल की हैं। दोनों पहली बार मां बनी हैं। सारा जहां कोलोराडो में रहती हैं, वहीं लीह कैलिफोर्निया में।
लीह को जहां बेटा हुआ है, वहीं सारा बेटी की मां बनी है। दोनों का बर्थ टाइम रात 1.18 बजे था। दोनों अलग-अलग टाइम जोन में रहती है क्योंकि अमरीका के अलग-अलग हिस्सों में टाइम जोन अलग है। इसलिए भले ही घड़ी के मुताबिक दोनों का टाइम एक रहा हो, लेकिन टेक्निकली दोनों के जन्म में एक घंटे का अंतर था।
बहनों का दावा है कि उनकी प्रेग्नेंसी प्लान्ड नहीं थी। हालांकि, एक वेबसाइट से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक ही समय पर बच्चों को जन्म देने पर उन्हें सरप्राइज नहीं हुआ। वह इसे किस्मत का रिजल्ट बताती हैं। दोनों को प्रेग्नेंट होने के बारे में भी एक ही समय पर जानकारी मिली थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website