
न्यूयार्कः हैरी पॉटर सीरिज फिल्मों की दीवानी एक वृद्धा का इच्छा अनुसार एेसे अनोखे तरीके से अंतिम ससंकार किया गया कि लोग हैरान रह गए । 78 वर्षीय वेरोनिका को कैंसर हुआ तो उसने अपने परिवार के सामने एक आखिरी इच्छा रखी। उन्होंने कहा कि जब मेरा अंतिम संस्कार (फ्यूनरल) होगा तो सभी लोग हैरी पॉटर सीरीज के किरदारों जैसे बन कर आएं। मेरा ताबूत भी ऐसा ही दिखे मानो होग्वर्ट्स से आया हो। इस अनोखे (फ्यूनरल) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
परिवार ने खूब समझाया पर वेरोनिका नहीं मानीं। लोगों ने कहा, समाज क्या कहेगा पर वेरोनिका अपनी शर्त पर कायम रही। यह शर्त रखने के कुछ दिन बाद ही 17 सितंबर को वेरोनिका की मौत हो गई। परिवार ने उनकी शर्त को सभी सदस्यों और दोस्तों को बताई और उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने का अनुरोध किया। उनके अंतिम संस्कार का दिन एक अक्तूबर हैरी पॉटर फिल्म के सेट जैसा लग रहा था।
फ्यूनरल वाले दिन सभी वेरोनिका के कोवेन्ट्री एवेन्यू स्थित घर में पहुंचने लगते हैं। कोई हैरी पॉटर बनकर आता है, तो कोई प्रोफेसर डंबलडोर, कोई मैकगोनागल तो कोई फेसर स्पंबआउट, पूरा घर होग्वर्ट्स के किरदारों जैसी वेशभूषा पहने लोगों से भर गया।
परिवार के सदस्यों ने ग्रिफिंडर हाउस के रंग वाले कपड़े पहने थे। वेरोनिका के ताबूत में भी हैरी पॉटर के किरदारों की तस्वीरें लगाई गई थीं। पूरा घर हैरी पॉटर मूवी के सेट सा सजाया गया था। वेरोनिका कई बार हैरी पॉटर बुक के राइटर जेके रोउलिंग से मुलाकात कर चुकी थी। वह इस किताब को कई बार पढ़ चुकी थी।
वह इस बुक और इस सीरीज फिल्मों की जबरदस्त फैन थी। बीमारी की हालत में वेरोनिका ने एक गधे को देखने की इच्छा की। परिवार ने गधे को हैरी पॉटर के कपड़े पहनाए थे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website