Friday , June 26 2026 10:59 AM
Home / Entertainment / Bollywood / मुंबई में विल स्मिथ ने चलाया रिक्शा, करण-रणवीर के साथ मस्ती करते की तस्वीरें आई सामने

मुंबई में विल स्मिथ ने चलाया रिक्शा, करण-रणवीर के साथ मस्ती करते की तस्वीरें आई सामने


हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ इन दिनों भारत में बॉलीवुड स्टार्स के साथ काफी मस्ती करते नजर आ रहे है। हाल ही में विल ने रणवीर सिंह, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ के साथ खूब मस्ती और पार्टी की। विल टाइगर की आने वाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के सेट पर पहुंचे।
यहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। विल ने तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वो रणवीर सिंह और करण जौहर से डांस करना सीख रहे हैं।

अपने भारत दौरे के दौरान स्मित काफी सारी यादें अपने सात ले जाना चाहते हैं इसके लिए वो यहां खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विल की कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह ऑटो रिक्शा चलाते दिखाई दे रहे हैं।