
प्रिंसेस इयूजीन और जैक ब्रूकस्बैंक शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने विंडसर कासल में शादी की। इस रॉयल शादी में फॉर्मर सूट्स की स्टार मेगन मार्कल आज प्रिंस हैरी में पहुंचे।
इस शाही शादी में मेगन ने इंडिगो ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं।
ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हाई हील्स भी पहनी हुई थी, वहीं अपनी लुक को कम्पलीट करने के लिए मेगन ने पल्म क्लच भी लिया हुआ था। जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहा हैं।
उन्होंने मेसी साइड बन बनाया हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने न्यूड कलर की लिपस्टिक भी लगाई हुई थी। इस शादी अंदाज में वो शानदार लग रही थीं।
प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल दोनों हाथों में हाथ डाले शादी में पहुंचे थे।
इस क्यूट कपल की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
वहीं प्रिंस हैरी भी बेहद ही हैंडसम लग रहे थे।
उन्होंने ब्लैक ब्लेजर पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद शाही और कूल अंदाज में नजर आए।
बता दें कि शादी के पवित्र बंधन में बंधे कपल प्रिंसेस यूजीन एथेरियल ऑफ-शोल्डर गाउन पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में दिखीं।
उनकी ड्रेस को पीटर पिलोटो ने डिजाइन किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शादी भी इसी साल सेंट जॉर्ज चैपल में हुई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website