
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और सारा अलीखान इन दिनों स्विटजरलैंड में फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी के साथ रणवीर और सारा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
जिसमें तीनों स्टार्स काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों में रोहित और रणवीर कूल अंदाज में तो वहीं सारा ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा ‘केदारनाथ’ फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद इन दिनों फिल्म ‘सिम्बा’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। ‘सिम्बा’ इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है।
रोहित शेट्टी की इस फिल्म से सारा अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने जा रही है।
‘केदारनाथ’ में सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं ‘सिम्बा’ में रणवीर सिंह अहम किरदार में नजर आएंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / रणवीर-रोहित के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखीं सारा, स्विट्ज़रलैंड में कर रही हैं ‘सिंबा’ की शूटिंग
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website