Monday , January 26 2026 8:54 AM
Home / Off- Beat / 10 साल की लड़की ने दिया पिता के बच्चे को जन्म, हैरान कर देगी पूरी कहानी

10 साल की लड़की ने दिया पिता के बच्चे को जन्म, हैरान कर देगी पूरी कहानी

साउथ अफ्रीका के सोवितो प्रांत में एक एेसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर इंसानियत शर्मसार हो जाए वहां के प्राइमरी स्कूल के टीचर्स एक 10 साल की बच्ची को देखकर उस समय दंग रह गए जब उन्हें बच्ची के गर्भवती होने का पता लगा। दरअसल, यहां रहने वाली बच्ची को अचानक पेट में तकलीफ उठी है। टीचर उसे पास के हॉस्पिटल में ले जाती है। डॉक्टर चेकअप करता है तो उसके होश उड़ जाते हैं। बच्ची 7 महीने की गर्भवती होती है। इसके बाद उसे बचाने के लिए सिजेरियन तकनीक से बच्चे को जन्म दिया जाता है।
मामले की जानकारी पुलिस और बच्ची के परिवार को दी गई। पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चलता है कि उसके सौतेले बाप ने उसका रेप किया और उसे ये कहता रहा कि बच्ची उसकी गर्लफ्रेंड है। हैवानियत की हद ये थी कि बच्ची का रेप करने के बाद वो उसे कहता कि अगर उसने मुंह खोला, तो वो उसकी मां और उसके भाई को मार डालेगा।
प्रीमेच्योर डिलिवरी और नन्हीं बच्ची की कोख में जन्म लेने के बाद नवजात बच्चा और उसे जन्म देने वाली मां पूरी तरह स्वस्थ है। दोनों को एक चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में रखा गया है। लड़की की मां को इस घटना से सदमा लगा है। उसने कहा कि उसने ध्यान ही नहीं दिया कि उसकी बच्ची को पेट बढ़ गया है। यहां तक की बच्ची खुद नहीं जानती थी कि उसके साथ क्या हुआ है। घटना की जानकारी लगते ही लड़की का सौतेला बाप फरार हो गया। बाद में पुलिस से उसे धर दबोचा। उसके पास से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। इसके बाद उसपर रेप और अवैध हथियार रखने के जुर्म में मामला दर्ज किया गया।