Sunday , February 22 2026 10:10 AM
Home / Entertainment / हमेशा पत्नी शकीरा संग रखते हैं माइकल केन

हमेशा पत्नी शकीरा संग रखते हैं माइकल केन


लंदन। दिग्गज अभिनेता माइकल केन का कहना है कि वह अपनी पत्नी शकीरा केन को फिल्म शूटिंग के दौरान अपने साथ ही रखते हैं।
माइकल ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि वह अन्य ‘खूबसूरत अभिनेत्रियों’ की ओर आकर्षित नहीं हो।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, माइकल (85) का कहना है कि अगर एक शादीशुदा शख्स अन्य अभिनेत्रियों के साथ फिल्म शूट पर है तो बेवफाई हो सकती है।
माइकल और शकीरा की शादी को 45 साल हो गए हैं।
जोड़े ने 1973 में शादी रचाई थी और इनकी एक बेटी नताशा (45) भी है।
उनकी अपनी पहली पत्नी पैट्रिसिया हेन्स से एक बेटी डोमिनिक भी है।
माइकल 125 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं।