
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इन दिनों ये कपल न्यूयॉर्क में हैं। हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रियंका के ब्राइडल शॉवर सेरेमनी का आयोजन किया गया। फैंस को दोनों की शादी का इंतजार है।
प्रियंका और निक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर दोनों तस्वीरें शेयर कर प्यार का इजहार करते रहते हैं। बीते दिनों प्रियंका ने मंगेतर निक की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में निक अपने भतीजे को गेद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था कि ‘Nephew और boo’ बहुत क्यूट हैं। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर के चलते निक को ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे इतनी जल्दी बेबी किसका होता है।’ वहीं, एक ने पूछा कि ये किसका बच्चा है। इतना ही नहीं एक यूजर ने बच्चा खिलाने पर निक जोनास के लिए लिखा है, ‘आदत डाल लो जीजा जी। वहीं एक यूजर ने तो प्रियंका पर कमेंट करते हुए लिखा- शादी से पहले बच्चा हो गया वहीं एक ने लिखा-निक एक दिन बहुत अच्छे पिता बनेंगे।
बता दें कि प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर में शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नही आई है। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक इसी साल दिसंबर की 2 तारीख को राजस्थान के जोधपुर में शादी करेंगे। ऐसे में प्रियंका का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन देखने के बाद तो साफ है कि उनकी शादी में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।
Home / Entertainment / इस तस्वीर पर ट्रोल हुए प्रियंका के मंगेतर निक, लोग बोले-शादी से पहले ही बच्चा हो गया…
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website