Friday , September 25 2026 2:20 PM
Home / Entertainment / Bollywood / अथिया शेट्टी को रीलांच करेंगे सलमान खान

अथिया शेट्टी को रीलांच करेंगे सलमान खान


बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान, अथिया शेट्टी को रीलांच कर सकते हैं। सलमान खान को इंडस्ट्री का गॉडफादर माना जाता है। सलमान ने इंडस्ट्री मे कई नवोदित कलाकारों को लांच किया है। सलमान ने सुनील शेट्टी की पुत्री अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली को फिल्म हीरो के रीमेक से लांच किया था। अथिया शेट्टी का करियर इन दिनों ठीक नहीं चल रहा है।
सलमान एक बार फिर से अथिया शेट्टी को लांच कर सकते हैं। सलमान का मानना है कि अथिया बेहद प्रतिभाशाली लड़की है और उसे अपने आपको सिद्ध करने का मौका दोबारा मिलना चाहिए। इसी कारण अथिया को सलमान दोबारा मौका देने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि अथिया को सलमान अपनी उस फिल्म में मौका देंगे जिसमें वे खुद भी हों। यह फिल्म ‘भारत’ भी हो सकती है या दबंग 3 भी।