
चार वर्ष बाद अभिनेता-पति रितेश देशमुख के साथ आगामी मराठी फिल्म ‘मौली’ में काम कर रहीं अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतने वर्षों बाद उन्हें कैमरे का सामना करना पड़ेगा।
जेनेलिया ने रितेश के साथ होली के विशेष गीत ‘सुर्फ लावुन धुवुन ताक’ में ठुमके भी लगाए हैं, जिसे रविवार को जारी किया गया।
पर्दे पर वापसी और रितेश के साथ चार वर्र्षों के लंबे अंतराल बाद काम करने के बारे में पूछे जाने पर जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हे भगवान पर्दे पर काम किए चार वर्ष बीत चुके हैं। महसूस नहीं हुआ। रितेश का शुक्रिया कि ‘धुवुन ताक’ के लिए भरोसा किया, यह सचमुच विस्फोट है।’’
जेनेलिया ने चार साल पहले रितेश की पहली मराठी फिल्म ‘लाइ भारी’ के लिए भी एक गीत किया था।
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित ‘मौली’ 14 दिसंबर को रिलीज होगी।
वहीं रितेश ने कहा, ‘‘मैं जेनेलिया के साथ काम का मौका नहीं छोड़ सकता। मैंने इस गीत के लिए उन्हें मजबूर किया।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website