Wednesday , July 9 2025 7:52 AM
Home / Entertainment / Bollywood / दुबई पुलिस ने बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को हिरासत में लिया, मॉडल को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप

दुबई पुलिस ने बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को हिरासत में लिया, मॉडल को अश्लील तस्वीरें भेजने का आरोप


आबु धाबीः बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीका पर 17 वर्षीय ब्रजीलियन लड़की ने आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता पेशे से मॉडल है और उसने मीका पर यौन शोषण के भी आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर दुबई पुलिस ने बुधवार की रात तीन बजे मीका सिंह को हिरासत में लिया। मीका एक सिंगिंग कार्यक्रम के लिए दुबई गए हुए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें आबु धाबी की एक जेल में रखा गया है। फिलहाल मीका के परिजन और दोस्त उन्हें छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं।
मीका सिंह विवादों से पुराना नाता है। मीका अपने गानों से ज्यादा विवादों के लिए जाने जाते हैं। साल 2015 में अहमदाबाद की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की मालिक ने मीका सिंह और उनके मैनेजर पर 27 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 2006 में मीका सिंह ने एक सार्वजनिक मंच पर राखी सावंत को किस कर लिया था। राखी सावंत ने मुंबई कोर्ट में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ मोलेस्टेशन का केस भी दर्ज कराया था।