
एंजेलो मैथ्यूज और कुशल मेंडिस ने नाबाद शतकीय पारियां खेल न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की सीरीज के पहले टेस्ट को ड्रॉ कराने की उम्मीद जगा दी है। मंगलवार को चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका के दूसरी पारी में 102 ओवर में तीन विकेट पर 259 रन हो गए थे।
हालांकि श्रीलंका अब भी न्यूजीलैंड से 37 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे हैं। उसके बल्लेबाजों को टेस्ट बचाने के लिए अंतिम दिन भी काफी जोर लगाना पड़ेगा। हालांकि मौसम भी श्रीलंका का साथ दे सकता है क्योंकि बरसात का अनुमान लगाया जा रहा है।
श्रीलंका ने आज सुबह अपनी पारी 20/3 रन से आगे शुरू की और पूरे दिन में एक भी विकेट नहीं खोया। मैथ्यूज 293 गेंदों पर 11 चौके लगाकर 117 रन पर नाबाद हैं। मेंडिस ने 287 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website