
क्रिसमस की दुनिया भर में धूम देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया भी क्रिसमस ट्री, खुशनुमा चेरहों और सांता क्लॉज की तस्वीरों से जगमगा उठा है। ऐसे में कनाडा की सड़कों पर क्रिसमस के उत्साह में चार-चांद लगा रहा है सांता की वेषभूषा में सजा एक पंजाबी युवक जो अपनी धुन पर सबको नचाता दिखा। कभी वह ढोल-नगाड़ों की धुन पर लोगों को नचाता हुआ दिखाई देता है तो कभी लोगों के साथ तस्वीर खिंचाता और उन्हें गिफ्ट देता है।
इस युवक का यह सांता क्लॉज वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें यह वीडियो साल 2016 का है, लेकिन क्रिसमस का मौका होने के कारण यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 6 मिनट के इस वीडियो को देखकर आप हंसकर लोट-पोट हो जाएंगे। बता दें सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है. वहीं यह वीडियो हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website