Saturday , April 25 2026 6:21 PM
Home / News / सऊदी अरब से 44500 इथियोपियाई स्वदेश लौटे

सऊदी अरब से 44500 इथियोपियाई स्वदेश लौटे


सऊदी अरब में पिछले छह महीने से फंसे इथोपिया के 44500 नागरिक स्वदेश लौट आए हैं। इथियोपिया के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी दी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मेलेस अलेम ने यहां स्थानीय और विदेशी मीडिया को बताया कि उसके 44500 नागरिक जो पिछले छह महीनों में सऊदी अरब में फंसे हुए थे, उन्हें इथियोपियाई और सऊदी अधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से स्वदेश लाया गया।
अलेम ने कहा ‘‘इथियोपिया ने सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में अपने राजनयिक कर्मियों को यात्रा दस्तावेज के बिना सऊदी अरब में फंसे नागरिकों प्रत्यावर्तन के लिए मदद की।’’ अनुमान है कि प्रत्येक वर्ष हजारों इथियोपियाई बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश में लाल सागर पार कर सऊदी अरब जाते हैं। इन इथियोपियाई लोगों को वैध निवास परमिट के बिना अनौपचारिक क्षेत्र में काम दिया जाता था।