
बर्लिनः कैथोलिक देश ऑस्ट्रिया में 2 महिलाएं आपस में शादी करके समलैंगिक विवाह करने वाली पहली जोड़ी बन गई है। समलैंगिक अधिकार संगठनों ने इसके लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी।
ओ.आर.एफ. की खबर मुताबिक दक्षिणी ऑस्ट्रिया के वेल्डेन में एक समारोह दौरान नकोल कोपाउनिक और डेनियेला पेयर ने एक-दूसरे से शादी कर ली। इन दोनों की उम्र 37 साल है। गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया की संवैधानिक अदालत ने 2017 में अपने एक फैसले में कहा था कि 1 जनवरी, 2019 से समलैंगिक जोडिय़ों की आपस में शादी हो सकेगी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website