
बॉलीवुड एक्ट्रेस अरशद वारसी फिल्म ‘फ्रॉड सइंया’ के जरिए एक बार फिर सबको हंसाते हुए दिखेंगे।हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अरशद ने ‘जॉली एलएलबी’ पर बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, इस फिल्म अरशद की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। जिसके बाद मेकर्स ने फिल्म का दूसरा भाग बनाने का फैसला किया तो इसमें अरशद की जगह अक्षय कुमार को ले लिया गया। ‘जॉली एल.एल.बी. 2’ 10 फरवरी साल 2017 में रिलीज हुई थी।
जाने क्या कहा
अरशद ने ‘जॉली एल.एल.बी. 2’ के बारे में बात करते हुए बताया कि इस फिल्म में अक्षय को लेना एक गलत फैसला था। उन्होंने कहा कि ‘अगर जॉली एल.एल.बी. 2 में मैं और बोमन ईरानी होते तो भी यह फिल्म 100 करोड़ का कारोबार करती। अरशद के इस बयान से साफ पता चल रहा है कि वह अक्षय को लेने से बिल्कुल खुश नहीं थे।
बता दें कि अरशद अपनी कॉमिक टाइमिंग से फिल्मों में छा जाते हैं। उनके कॉमेडी अंदाज और एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि ‘मुन्नाभाई 3’ की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है। डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इस फिल्म में एक बार फिर संजय दत्त और अरशद वारसी को लेने का फैसला किया है। फिलहाल वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फ्रॉड सइंया’ को लेकर काफी बिजी हैं। ‘फ्रॉड सइयां’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अरशद वारसी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 18 जनवरी को रिलीज हो रही है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website