
पाकिस्तान के चाय बेचने वाले के बाद अब मलेशिया का एक चिकन बेचने वाला सोशल मीडिया सेंसेशन बना हुआ है। ये लड़का शर्टलेस होकर अपने ऐब्स और मसल्स को दिखाते हुए सड़क किनारे मीट सेल करता है, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर हर तरफ छाई हुई हैं।
उसके इस अंदाज ने लड़कियों को अपना दीवाना बना रखा है। लड़कियों की दीवानगी का आलम ये है कि वे उसे छूने के लिए बेकरार रहती हैं। इस मीट बेचने वाले लड़के का नाम है सिहयु नियो, जो मलेशिया के शहर क्वेंटेन से है।सिहयु के साथ इस दुकान पर उनकी मां काम करती हैं।
इस दुकान पर मलेशिया की पॉपुलर डिशेज़ में से एक बक क्वा (Bak Kwa) बेचा जाता है। यह इस शर्टलेस बॉय की अकेली शॉप नही है, इसी शहर में उसकी एक और दुकान भी है, जहां वो सी-फूड सेल करता है। सिहयु अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी दुकान और खुद की शर्टलेस तस्वीरें पोस्ट करता है।
साथ ही गारंटी देता है कि उसकी दुकान के सभी फूड सेफ, स्वादिष्ट और हाइजिन हैं। अपने काम के लिए डेडिकेशन के अलावा सिहयु लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर हैं। कई महिलाएं तो सिर्फ उन्हें देखने और उनकी मसल्स को छूने दुकान पर आती हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website