
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने भी बॉलीवुड में अपने कदम जमाने शुरु कर दिए है। आयुष शर्मा ने फिल्म ‘लव यात्री’ से पिछले साल बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह वरीना हुसैन के ऑपोजिट दिखे थे। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिकिया मिली थी। निर्देशक राजकुमार संतोषी सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि राजकुमार संतोषी आयुष शर्मा के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। फाइनल स्क्रिप्ट के लॉक होने के बाद आयुष को दिखाया गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दी। फिल्म में रोमांस और कॉमिडी का तड़का होगा। वर्ष 2018 में रिलीज मराठी फिल्म ‘मुलशी पैटर्न’ के हिंदी रीमेक के पूरा होने के बाद आयुष इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे। आयुष को‘मुलशी पैटर्न’के लिए 16 किलो वजन बढ़ाना है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website