
आपने फ्राइड राइस या चायनीज फ्राइड राइस तो बहुत बार खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको कर्ड राइस बनाना सिखाएंगे। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ बनाने में बेहद आसान है। बच्चे और बड़े दोनो इसे काफी पसंद करेंगे। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
सामग्रीः
चावल- 1/2 कप (पके हुए)
दही- कप
नारियल का तेल- 1 टेबलस्पून
सरसों के बीज- 1 टीस्पून
जीरा- 1 टीस्पून
उड़द दाल- 1 टेबलस्पून
हरी मिर्च- 1
कड़ी पत्ता- 7 या 8
हींग- 1/2 टीस्पून
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया- 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
विधिः
1. बाउल में पके हुए चावल और दही डालकर मैशर से अच्छे से मिलाकर अलग रख दें। फिर कढ़ाई में तेल ड़लकर गर्म करें।
2. अब गर्म तेल में सरसों के बीज डाल कर हल्का भूनें। फिर ज़ीरा, उड़द दाल, हरी मिर्च, कड़ी पत्ते और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं और 1 मिनट के लिए पकाएं।
3. अब इसमें चावल-दही का मिश्रण, नमक और धनिया डालकर अच्छे से मिला लें।
4. लीजिए आपके कर्ड राइस बन कर तैयार हैं। अब इसे सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website