
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि कि अक्षय कुमार के साथ कौन भला काम नही करना चाहेगा। उनकी फिल्में लोगों को प्रोत्साहित करने वाली होती है। खबर है कि निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म सिंबा की सफलता के बाद फिल्म सूर्यवंशी बना रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार को कास्ट किया गया है। इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट सोनम को लिए जाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी और उनकी टीम ने सोनम से प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत की है। इससे पहले सोनम पैडमैन में अक्षय के साथ स्क्रीन शेयर करते नकार आईं थी।
चर्चा यह भी थी कि अक्षय के अपोजिट पूजा हेगड़े को कास्ट किया जाएगा। कुछ रिपोट्स में कैटरीना कैफ का भी नाम सामने आ रहा था लेकिन अब कहा जा रहा है कि कि सोनम ही अक्षय कुमार के अपोकाटि नजर आने वाली हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website