
लॉस एंजलिस: हॉलीवुड के अलग हो चुके दंपति बेन एफलेक और जेनिफर गार्नर के बारे में खबर है कि उन्होंने अपने तलाक को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। खबर के मुताबिक, शादी के 10 साल के बाद पिछले साल इस जोड़े ने एक दूसरे से अलग होने की घोषणा की थी लेकिन दोनों में से किसी ने भी तलाक की अर्जी दायर नहीं की थी।
अब यह कहा जा रहा है कि इस दंपति ने अपने तलाक को ठंडे बस्ते मेें डाल दिया है। 44 वर्षीय अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘जेन ने उल्लेख किया था कि तलाक की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी लेकिन उसके कुछ सप्ताह के बाद चीजें बदल गयीं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘एेसा नहीं लगता है कि वह दोनों उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website