
बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा इंडस्ट्री के प्यारे कपल में से एक हैं। आनंद चाहे बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं फिर भी पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने से पीछे नहीं हटते हैं। वहीं एक बार फिर सोनम और आनंद की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल, दोनों वीरवार शाम मुंबई में एक ब्रैंड के लॉन्च पर गए थे। इस दौरान सोनम येलो कलर की आउटफिट में खूबसूरत लग रहीं हैं।
वहीं आनंद ऑल ब्लैक लुक में दिखे। दोनों ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। इस इवेंट की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों की खास बात यह है कि इस दौरान दोनों की जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिली।
दरअसल, इस इवेंट में सोनम अपने लिए एक शूज का पेयर लेना चाहती थी। जिसे ट्राय करने के लिए आनंद अपने घुटनों पर बैठ गए और सोनम के जूतों के लेस बांधने लगे। फैंस दोनों की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
कई लोग सोनम की सही पार्टनर चुनने के लिए तारीफ कर रहे हैं। बहुत से लोग आनंद आहूजा की पत्नी के लिए इतना प्यार देखकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि आनंद ने लोगों का दिल जीता है। वह कई बार एयरपोर्ट पर कैमरे के सामने मुंह बनाते नजर आए हैं जब उनकी पत्नी फोटो क्लिक करवा रही होती हैं। सोनम और आनंद ने बीते साल मई में शादी के बंधन में बंधे थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम की ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ हाल ही में रिलीज हुई थी। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर खास बिजनेस नहीं किया था। इसके अलावा वह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में वह जोया सिंह सोलंकी के रोल में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके अपोजिट दलकीर सलमान हैं। इस फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म साल 2008 में आई अनुजा चौहान की नॉवेल पर बनी है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website