
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोमवार को एक बार फिर अपने स्टनिंग लुक्स के साथ मेट गाला 2019 के पिंक कारपेट में वॉक करती हुई नजर आईं। हाल ही में प्रियंका का लुक सामने आया है। पिछले 2 सालों में अपने लुक्स के कारण पूरी दुनिया में सुर्खियों में बनी हुई थी।
पहली बार जहां Ralph Lauren के गाउन में नजर आईं थी। न्यूयॉर्क में आयोजित हुए मेट गाला 2019 में प्रियंका पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ पहुंची। शादी के बाद यह प्रियंका और निक का पहला मेट गाला इवेंट था।
प्रियंका के लुक की बात करें तो इस दौरान वह सॉफ्ट पेस्टल कलर का गाउन में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। यह गाउन थाई-हाई स्लिट था, जिसके कई कट्स के साथ फैदर लगा हुआ था।
यह फैदर कि पिंक के साथ-साथ यैलो और पेस्टल कलर के थे। हेयस्टाइल की बात करें तो उन्होंने मैसी हेयर किए थे और क्राउन पहना था जो कि उनके लुक को बिल्कुल डिफरेंट दिखा रहा था। इस दौरान प्रियंका ने पिंक लिपस्टिक के साथ पिंक स्मिरी आइज की थीं।
वहीं आईब्रो और आंखों के नीचे भी व्हाइट कलर किया। इसके साथ ही माथे में सिल्वर कलर की बिंदी लगाकर अपने लुक को कम्पलीट किया।
इस दौरान निक व्हाइट कलर के पैट शर्ट में हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने एक महाराजा की तरह हाथों में व्हाइट कलर का दुपट्टा कैरी किया था।
निक और प्रियंका दोनों ही इस दौरान सिल्वर फुटवीयर्स में दिखाई दे रहे थे। दोनों ने एक-साथ कई पोज दिए।
बता दें कि मेट गाला 2017 में भी प्रियंका ने अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया था। प्रियंका ने मोस्ट ड्रामेटिक आउटफिट पहना था। वे आइकॉनिक खाकी ट्रेंट कोट में नजर आई थीं। इस आउटफिट में सबसे ज्यादा हाईलाइट में रहा कोट में अटैच लॉन्ग ट्रेन। इसी दौरान प्रियंका की निक से मुलाकात हुई थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website